5 नवंबर 2023 को दक्षिणी नौसेना कमान के 31 सदस्यीय भारतीय नौसेना बैंड ने प्रतिष्ठित सांस्कृतिक उत्सव केरलयम के हिस्से के रूप में राजधानी तिरुवनंतपुर में एक शानदार बैंड कॉन्सर्ट किया। केरल के माननीय मुख्यमंत्री श्री. पिनाराई विजयन के साथ अन्य मंत्रियों, विधायकों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगी सेवाओं के अधिकारियों ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थित दी। कार्यक्रम में 1500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। बैंड ने उत्साही दर्शकों को राष्ट्रीय गान से लेकर लोकप्रिय धुनों तक, एक मनोरम माहौल बनाते हुए, कई गानों के साथ रोमांचित किया। इस संगीत कार्यक्रम में गर्व और सम्मान के साथ देश की सेवा करने वाले नौसेना कर्मियों की प्रतिबद्धता और व्यावसायिकता पर भी प्रकाश डाला गया। यह कार्यक्रम इस बात का एक उत्कृष्ट उदाहरण था कि किस प्रकार कला और देशभक्ति एक दूसरे के पूरक हो सकते हैं, और कार्यक्रम ने कई युवा दिलों को भारतीय नौसेना को एक पूर्ण कैरियर विकल्प के रूप में सोचने के लिए प्रेरित किया। माननीय मुख्यमंत्री ने नौसेना बैंड को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन दक्षिणी नौसेना कमान के तत्वावधान में नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्टरेट (त्रिवेन्द्रम) द्वारा किया गया।