Skip to main content

Home Quick Menu

जागरूकता अभियान, एन.आई.टी., ईटानगर

भारतीय नौसेना के जागरूकता अभियान के एक हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना की एक टीम द्वारा एन.आई.टी., ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में एक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें युवाओं को भारतीय नौसेना के बारे में जानकारी दी गई। इसमें भारतीय नौसेना में शामिल होने के अवसरों का लाभ उठाने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए, भारतीय नौसेना में शामिल होने के लिए कई अवसरों और विभिन्न तौर-तरीकों पर प्रकाश डाला गया। संवाद कार्यक्रम को छात्रों और संस्थान के संकाय से बहुत उत्साहजनक और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।