भारतीय नौसेना और एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. (नेवी वेलनेस एंड वेलफेयर एसोसिएशन) पिछले कुछ वर्षों से नौसेना सप्ताह गतिविधियों के हिस्से के रूप में स्कूली बच्चों के लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजित कर रहे हैं। भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी के 2023 प्रश्नोत्तरी संस्करण को वैश्विक पहुंच प्राप्त हुई है, जो कि पिछले एक वर्ष में जी.20 सचिवालय से मिली साझेदारी और समर्थन पर आधारित है, जो प्रतिष्ठित जी.20 में भारत की अध्यक्षता को चिन्हित करता है। इसलिए, उचित रूप से, इस आयोजन को जी. 20 थिंक भी कहा जा रहा है।
यह कार्यक्रम दो स्तरों, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय, और दो स्थानों मुंबई और नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
जी.20 थिंक के राष्ट्रीय दौर में रिकॉर्ड 11,741 स्कूलों को पंजीकृत किया गया। पहला एलिमिनेशन राउंड (ई.आर.1) 14 सितंबर 2023 को पूरा किया गया, जिसमें 3902 स्कूल अगले स्तर, ई.आर. 2 के लिए सफल हुए। ई.आर.2 का आयोजन 3 अक्टूबर 2023 को किया गया, जिसमें 10 अक्टूबर 23 को आयोजित क्वार्टर फाइनल के लिए कुल 1674 स्कूलों ने क्वालीफाई किया। क्वार्टर फाइनल में स्कूलों ने एक कठिन प्रतियोगिता में एक-दूसरे से मुकाबला किया, जिससे 18 अक्टूबर 2023 को टाई-ब्रेकर राउंड में एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र से शीर्ष 10 टीमों का चयन किया गया। इस दौर ने निम्नलिखित 16 स्कूलों के चयन को अंतिम रूप दिया जो सेमीफाइनल में एक दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे:
ये 16 टीमें राष्ट्रीय सेमीफाइनल और फाइनल के लिए मुंबई में जुटेंगी, जो क्रमशः 17 और 18 नवंबर 2023 को एन.सी.पी.ए. और गेटवे ऑफ इंडिया में आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभागी छात्रों को नौसेना कर्मियों से मिलने और बातचीत करने का अवसर मिलेगा और वे पश्चिमी नौसेना कमान, मुंबई में युद्धपोतों, पनडुब्बियों और नौसेना के विमानों पर नौसेना ऑपरेशंस की रोमांचक दुनिया की एक झलक हासिल करेंगे।
राष्ट्रीय दौर के पूरा होने पर, निर्णायक मंडल इंडिया गेट, नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय दौर में भाग लेने के लिए टीम इंडिया के प्रतिनिधित्व के लिए सभी फाइनलिस्ट में से दो सर्वश्रेष्ठ क्विजरों की पहचान करेगा।
अंतर्राष्ट्रीय दौर के लिए सभी जी.-20+9 देशों को आमंत्रित किया गया है और 23 प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय टीमों ने 19 नवंबर 2023 को नई दिल्ली में इसमें भाग लेने के लिए अपनी रुचि दिखाई है। 23 नवंबर 2023 को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंडिया गेट पर ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है, जिसमें इन उज्ज्वल स्कूली छात्रों को बौद्धिक आदान-प्रदान और प्रतिस्पर्धा के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान किया जाएगा।
जैसा कि भारत 1 दिसंबर 2023 को ब्राजील को जी-20 बैटन सौंपेगा, जी.-20 थिंक दिसंबर 2022 से देश में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का समापन होगा। इसका
उद्देश्य भारत के अध्यक्ष पद के एक उल्लेखनीय समापन के रूप में भी काम करना है, जिसने वैश्विक स्तर पर जी-20 की कई अनूठी उपलब्धियों को देखा।