एस.एन.सी. ने 14-15 नवंबर 2023 तक कोच्चि में प्रतिष्ठित नौसेना नेतृत्व स्वर्गीय एडमिरल रोनाल्ड लिंसडेल 'रोनी' परेरा (सेवानिवृत्त) की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में नेतृत्व पर दो दिवसीय पैनल परिचर्चाएं आयोजित की। इस अवसर पर सी.एन.एस. एडमिरल आर. हरि कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने उद्घाटन भाषण दिया। भारत के आधुनिक नौसेना इतिहास में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति, नौवें नौसेना प्रमुख की स्मृति के सम्मान में पूर्व नौसेना प्रमुखों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और प्रतिष्ठित पूर्व सैनिक एकत्र हुए। चर्चा शुरूआत का मुख्य संबोधन एडमिरल माधवेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त) ने दिया। पैनल चर्चाओं ने दर्शकों को 'रॉनी परेरा - द. एडमिरल, द. मैन एंड ए लीडर विद क्रेडिबिलिटी', 'लीडरशिप - डिफरेंट स्ट्रोक्स एंड 'लीडरशिप एट द फील्ड लेवल' विषय से प्रेरित किया। प्रख्यात वक्ताओं ने चार दशकों तक फैले एडमिरल परेरा के उल्लेखनीय सेवा काल को याद किया, जिसने भारतीय नौसेना के भविष्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है। अपनी ईमानदारी, साहस और प्रतिबद्धता के लिए जाने जाने वाले एडमिरल परेरा ने आधुनिक भारतीय नौसेना को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी प्रकार से एक दूरदर्शी, वह स्वदेशी और ‘ब्लू वॉटर नौसेना’ के लिए मार्ग प्रशस्त करने वाले मार्गदर्शक रहे हैं। इस अवसर पर सी.एन.एस. द्वारा वाइस एडमिरल एम.ए. हम्पिहोली, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, दक्षिण और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में एडमिरल आर.एल. परेरा की विरासत पर विशेष डाक कवर और एक वृत्तचित्र फिल्म 'कीप द. फेथ' का विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम एडमिरल परेरा के स्थायी नेतृत्व के लिए एक प्रमाण था जो वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।