Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना के 12 अधिकारी और भारतीय तटरक्षक बल का 1 अधिकारी पी.जी.डी.आई.आई.टी. (एन.सी.) पाठ्यक्रम के सफल समापन के बाद आई.आई.टी. दिल्ली से स्नातक हुए

भारतीय नौसेना के 12 अधिकारियों और भारतीय तटरक्षक बल के 1 अधिकारी ने 28 नवंबर 2023 को नेवल कंस्ट्रक्शन विंग से पी.जी.डी.आई.आई.टी. (एन.सी.) पाठ्यक्रम के सफल समापन के बाद आई.आई.टी. दिल्ली से स्नातक किया। रियर एडमिरल ए. के. दत्ता (एन.एम.), (सेवानिवृत्त) समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे और उन्होंने स्नातक अधिकारियों को सम्मानित किया। लेफ्टिनेंट अभिराम कोंडथ को ओवरऑल ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम रहने पर चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ मेडल से सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट शुभम मिश्रा और लेफ्टिनेंट भरत मुरली को बेस्ट मेजर प्रोजेक्ट के लिए कमोडोर गर्ग मेडल से सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट अंशुल ठाकुर को उनके माईनर प्रोजेक्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए चुना गया। लेफ्टिनेंट भानु साहू को सर्वश्रेष्ठ ऑल-राउंड प्रशिक्षु के लिए कमोडोर गर्ग पदक से सम्मानित किया गया।