Skip to main content

नौसेना दिवस वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पश्चिमी नौसेना कमान ने मीडिया के सदस्यों को संबोधित किया

वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने 1 दिसंबर 2023 को मुंबई में भा.नौ.पो. चेन्नई पर नौसेना सप्ताह 23 की नौसेना दिवस वार्षिक प्रेस सम्मेलन में मीडिया सदस्यों को संबोधित किया। कंमाडर इन चीफ फ्लीट ने अपने उद्घाटन भाषण में पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा सुरक्षा प्रदान करने और हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के लिए समुद्री हित के सभी क्षेत्रों में उपस्थिति बनाए रखने के लिए जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों की व्यापक तैनाती के बारे में बात की। कंमाडर इन चीफ फ्लीट ने अभियान क्षेत्रों में मिशन आधारित तैनाती पर जहाजों और पनडुब्बियों की निरंतर तैनाती पर प्रकाश डाला, जो मित्र देशों के साथ व्यापक निगरानी और सहयोगात्मक गतिविधियों द्वारा समर्थित है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पश्चिमी नौसेना कमान सभी इकाइयों की युद्ध तत्परता सुनिश्चित करने और लक्ष्य पर आयुध वितरण को केंद्र मे रखते हुए समुद्री ऑपरेशन में कौशल निखारने पर केंद्रित रहा है। एडमिरल ने समुद्री आतंकवाद, समुद्री डकैती, अवैध, अप्रमाणित और अनियमित (आ.ई.यू.यू.) मछली पकड़ने, मानव / हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी सहित गैर-पारंपरिक सुरक्षा खतरों से उत्पन्न चुनौतियों के बारे में बात की, जो समुद्री सुरक्षा के लिए नए आदर्श के विकास की आवश्यकता है। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं और क्षेत्रीय अस्थिरता के उच्च उदाहरणों पर भी प्रकाश डाला, जिसके कारण ऑपरेशन कावेरी जैसे एच.ए.डी.आर. और गैर-युद्ध निकासी अभियान (एन.ई.ओ.) के लिए भारतीय नौसेना की तैनाती में वृद्धि की आवश्यकता थी, जिसमें नौसेना के जहाजों ने तेजी से प्रतिक्रिया व्यक्त की और 1489 भारतीयों को संघर्षग्रस्त सूडान से सुरक्षित निकाला। मीडिया के विभिन्न प्रश्नों के जवाब में वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने नौसेना दिवस पर सिंधुदुर्ग में भारतीय नौसेना द्वारा आगामी ऑपरेशन डेमो, तटीय सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, अग्निवीर, समुद्र के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लड़ाई, स्वदेशी युद्धपोतों के उत्पादन, अन्य के साथ नौसेना में महिलाओं के लिए भूमिका और जिम्मेदारियों में वृद्धि पर प्रश्नों को स्पष्ट किया। भारतीय नौसेना हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाती है, जिस दिन 1971 के भारत-पाक संघर्ष के दौरान, हथियारों से लैस होकर, नौसैनिक जहाज, चुपचाप कराची में घुसे और युद्ध कौशल दिखाते हुए एक घातक मिसाइल हमला किया, जिससे बंदरगाह में आग लग गई और दुश्मन के कई युद्धपोत नष्ट हो गए। भारतीय सेना प्रश्नोत्तरी 2023 - बैटल ऑफ माइंड्स एन.सी.एस., मुंबई की टीम जिसमें मिस रिया, के. ए. मास्टर कार्तिक किशोर, मास्टर आरोह रोहित पिशरोडी और मास्टर वरुण राणा शामिल थे, भारतीय सेना प्रश्नोत्तरी 2023 - बैटल ऑफ माइंड्स के राष्ट्रीय सेमीफाइनल में 18 टीमों में से विजेता बनकर उभरी जिसका उद्देश्य कारगिल विजय के 25 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाना है। सेमीफाइनल 28 नवंबर 2023 को ओ.टी.ए. चेन्नई में आयोजित किए गए थे और फाइनल 3 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली के सैम मानेकशॉ सेंटर में निर्धारित हैं। लेफ्टिनेंट जनरल करणबीर सिंह बराड़, जी.ओ.सी., दक्षिण भारत क्षेत्र ने विजेताओं को सम्मानित किया। समुद्री चेतना को बढ़ावा राष्ट्र के युवाओं के बीच समुद्री चेतना को बढ़ावा देने और उन्हें भारतीय नौसेना की भर्ती पद्धति के बारे में शिक्षित करने के लिए, एन.ओ.आई.सी. (केरल) के दो अधिकारियों और चार नाविकों की एक टीम ने 28 से 30 नवंबर 2023 तक तमिलनाडु के पेरम्बलुर जिले का दौरा किया। टीम ने श्रीमती के करपागम, आई.ए.एस., जिला कलेक्टर, पेरम्बलुर और श्री सी. मणिवन्नन, राज्य के मुख्य शिक्षा अधिकारी से बातचीत की। जिले के विभिन्न हिस्सों में स्थित छह उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रचार अभियान चलाया गया। अभियान में स्कूली छात्रों को भारतीय नौसेना में शामिल होने की विभिन्न योजनाओं, प्रविष्टियों और चयन प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। आउटरीच कार्यक्रम ने भारतीय नौसेना के बारे में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ युवाओं के साथ बातचीत का अवसर प्रदान किया। इस आउटरीच अभियान को स्थानीय प्रशासन द्वारा खूब सराहना प्राप्त हुई।