1971 के भारत-पाक युद्ध में जीत के अवसर पर और भारत के सैन्य इतिहास में 'स्वर्ण अध्याय' को याद करने के लिए, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा क्षेत्र मुख्यालय ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की शानदार जीत के 52 साल का जश्न मनाया। भारतीय सशस्त्र बलों की जीत का जश्न मनाने और शहीद योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई के शहीद स्मारक, कोलाबा सैन्य स्टेशन पर एक भव्य पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल एच.एस. कहलों, जी.ओ.सी. महाराष्ट्र गुजरात और गोवा क्षेत्र, रियर एडमिरल के.एस. राजकुमार, सी.एस.ओ. (ओ.पी.एस.) पश्चिमी नौसेना कमान, ए.वी.एम. रजत मोहन, ए.ओ.सी. मुख्यालय समुद्री वायु ऑपरेशन, तीनों सेनाओं के अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक, कोलाबा में पुष्पांजलि अर्पित की। युद्ध में लड़े पूर्व सैनिकों को भी पुष्पांजलि समारोह के बाद सम्मानित किया गया। 1971 का युद्ध दुनिया में अद्वितीय है, जिसने पाकिस्तान के अत्याचार पर रोक लगाई और एक नया राष्ट्रीय इतिहास बनाने में मदद की। एक त्वरित अभियान में, भारतीय सशस्त्र बल मुक्ति वाहिनी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले। युद्ध लड़ने वालों ने वीरता, साहस, दृढ़ संकल्प और महिमा की एक महाकाव्य गाथा लिखी है।