वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान ने 13 दिसंबर, 2023 को नौसेना स्टेशन करंजा में टाइप- III डिफेंस सिविलियंस मैरिड एकोमोडेशन और डी.एस.सी. जवान इन-लिविंग एकोमोडेशन नामक दो प्रमुख आवासीय परियोजनाओं का वर्चुअल रूप से अनावरण किया। कमोडोर इफ्तेखार आलम ने नौसेना के प्रमुख लक्ष्य पर जोर देते हुए परियोजनाओं के बारे में कमांडर इन चीफ फ्लीट को जानकारी दी। नई संरचनाएं ग्रीन बिल्डिंग मानकों का पालन करती हैं, उन्नत इंजीनियरिंग की सुविधा देती हैं, और एकीकृत पार्किंग तथा उच्च गति वाली लिफ्टों जैसी सुविधाएं प्रदान करती हैं। यह विकास न केवल आवास की कमी को दूर करता है, बल्कि हमारे रक्षा नागरिकों और डी.एस.सी. जवानों के लिए आवास मानकों को भी बढ़ाता है।