Skip to main content

Home Quick Menu

सी.डी.एस. ने भा.नौ.पो. राजलि का दौरा किया

जनरल अनिल चौहान, सी.डी.एस. ने 29 दिसंबर 2023 को भा.नौ.पो. राजलि का दौरा किया। उनका स्वागत कमोडोर कपिल मेहता, कमांडिंग ऑफिसर भा.नौ.पो. राजलि ने किया और उन्हें एयर स्टेशन की ऑपरेशनल संबंधी तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों, नाविकों, डी.एस.सी. और रक्षा कर्मियों के साथ बातचीत की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने युद्ध की तैयारियों के उच्च स्तर को सुनिश्चित करने और आई.ओ.आर. में निरंतर समुद्री निगरानी बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।