Skip to main content

भा.नौ.पो. शिवाजी में समुद्री इंजीनियरिंग विशेषज्ञता पाठ्यक्रम एम.ई.एस.सी. का पाठ्यक्रम समापन समारोह

29 दिसंबर 2023 को भा. नौ पो. शिवाजी में भारतीय नौसेना के 32 अधिकारियों के साथ-साथ श्रीलंका नौसेना के छह, बांग्लादेश, केन्या और म्यांमार के एक-एक अधिकारी ने 105 सप्ताह के समुद्री इंजीनियरिंग विशेषज्ञता पाठ्यक्रम एम.ई.एस.सी. को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। रियर एडमिरल के. श्रीनिवास, ए.सी.ओ.एम. (डी.ए.एन.डी.आर.) पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि थे। पाठ्यक्रम के भाग के रूप में, अधिकारियों ने विभिन्न युद्धपोतों पर कड़ी निगरानी से गुजरते हुए चुनौतीपूर्ण समुद्री इंजीनियरिंग परियोजनाएं की। अधिकारियों ने ए.सी. और रेफ्रिजरेशन संयंत्र और उपग्रह नेविगेशन का उपयोग करके मानव रहित सतह पोत के विकास के लिए प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर पी.एल.सी. आधारित सुपरवाइजरी कंट्रोल और डेटा अधिग्रहण एस.सी.ए.डी.ए. प्रणाली के विकास से लेकर परियोजनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से तकनीकी कार्य और अनुसंधान के लिए एक योग्यता विकसित की। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। लेफ्टिनेंट करण प्रमोद भोइते को ‘बेस्ट ऑल-राउंड ऑफिसर’ ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जबकि लेफ्टिनेंट विशाल उपाध्याय को ‘फर्स्ट इन ऑर्डर ऑफ एकेडमिक मेरिट’ से सम्मानित किया गया। ‘बेस्ट स्पोर्ट्समैन’ ट्रॉफी को लेफ्टिनेंट अभिषेक पिटाले और पॉजिटिव लिविंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट करमवीर सिंह को दी गई। ‘बेस्ट इंटरनेशनल ऑफिसर ट्रेनी’ से बांग्लादेश नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर मुस्तफा तनवीर को सम्मानित किया गया।