भारतीय नौसेना ने 26 से 29 दिसंबर 2023 तक केरल सरकार द्वारा आयोजित बेपोर अंतर्राष्ट्रीय वाटर फेस्ट 2023 में भाग लिया। दक्षिणी नौसेना कमान के भा.नौ.पो. काब्रा को कार्यक्रम के हिस्से के रूप में बेपोर में तैनात किया गया था। यह जहाज आगंतुकों के लिए खुला था और एन.सी.सी. कैडेटों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों सहित 3500 से अधिक आगंतुकों द्वारा देखा गया। उन्हें जहाज की भूमिका और क्षमताओं के अवलोकन के साथ जहाज का एक निर्देशित दौरा प्रदान किया गया। ए.एल.एच. विमान पूर्व भा.नौ.पो. गरुड़ ने बेपोर समुद्र तट पर एस.ए.आर. प्रदर्शन किया। नौसेना के उपकरण और हथियारों जैसे टॉरपीडो, सोनोबॉयज, डाइविंग उपकरण तथा जहाजों और विमान वाहक के मॉडल सहित नौसेना प्रदर्शनी स्टालों का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा, स्टालों में नौसेना की क्षमताओं और भारतीय नौसेना में रोजगार विकल्पों पर सूचना को प्रदर्शित करने वाले प्रेरक वीडियो भी दिखाए गए। आई.एन.डब्ल्यू.टी.सी. (के.ओ.सी.) की नौकायन टीम ने विभिन्न जल क्रीड़ा कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया। नौसेना बैंड ने समारोह के पहले दिन मार्शल धुनों और देशभक्ति गीतों की श्रृंखला के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।