एडमिरल फहद एस. अल.-घोफेली, रॉयल सऊदी नौसेना बलों के स्टाफ प्रमुख 10-13 जनवरी 2024 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। एडमिरल का स्वागत 11 जनवरी, 2024 को साउथ ब्लॉक लॉन में समारोहिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ एडमिरल आर. हरि कुमार सी.एन.एस. ने किया। दोनों एडमिरल ने समुद्री क्षेत्र में मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों तथा ऑपरेशन, प्रशिक्षण और संबंधित मुद्दों सहित नौसेना से नौसेना की साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्र में वर्तमान स्थिति तथा शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सहयोगात्मक तंत्र की आवश्यकता पर चर्चा की। आर.एस.एन.एफ. के स्टाफ प्रमुख की मौजूदा यात्रा ने आई.ओ.आर. में साझा समुद्री चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए दो मित्र समुद्री पड़ोसियों के बीच प्रतिबद्धता की भावना को फिर से आकार दिया है।