Skip to main content

Home Quick Menu

एल.बी.एस.एन.ए.ए. मसूरी के 19 प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारियों द्वारा पूर्वी नौसेना कमान का दौरा 

12 जनवरी 2024 को एल.बी.एस.एन.ए.ए. मसूरी के 19 प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारियों के दूसरे बैच ने पूर्वी नौसेना कमान का दौरा किया। पूर्वी नौसेना कमान स्टाफ अधिकारियों द्वारा दिए गए विस्तृत विवरण और कमोडोर शांतनु झा., सी.एस.ओ. (ओ.पी.एस.) के साथ बातचीत ने उनके भारत दर्शन में एक समुद्री स्पर्श जोड़ा। प्रशिक्षु अधिकारियों ने भारतीय नौसेना एयर स्टेशन भा.नौ.पो. डेगा में नेवल एयर आर्म की क्षमताओं और इसके अंतर्निहित ऑपरेशन का प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया। प्रशिक्षु अधिकारियों को समुद्री ऑपरेशन, भारतीय नौसेना की भूमिका, सनराइज बेड़े के शक्तिशाली विध्वंसक भा नौ पो रणविजय पर लगे हथियारों और सेंसर के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।