Skip to main content

नौसेना चिकित्सा संस्थान, आई.एन.एच.एस. अस्विनी द्वारा जैव-नवाचार पर एक संगोष्ठी आयोजित

नौसेना चिकित्सा संस्थान, आई.एन.एच.एस. अस्विनी ने भारतीय नौसेना के चिकित्सा अधिकारियों द्वारा किए गए इन-हाउस नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए जैव-नवाचार पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन डी.जी.एम.एस. (नौसेना) ने मुंबई स्टेशन के सभी चिकित्सा, दंत चिकित्सा और नर्सिंग अधिकारियों को संबोधित किया और उन्हें भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के साथ तालमेल रखते हुए युवा अधिकारियों के बीच नवीन विचारों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम के दौरान, डी.जी.एम.एस. ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भा.नौ.पो. खुखरी के चिकित्सा अधिकारी वीर चक्र (मरणोपरांत) प्राप्त, सर्जन लेफ्टिनेंट सुदान्सु शेखर पांडा की अर्धप्रतिमा का अनावरण किया।