Skip to main content

Home Quick Menu

आई.एन.डब्ल्यू.टी.सी. मुंबई, पश्चिमी नौसेना कमान ने सैलइंडिया 2024 में आठ पदक जीते

आई.एन.डब्ल्यू.टी.सी. मुंबई, पश्चिमी नौसेना कमान में स्थित भारतीय नौसेना नौकायन संघ की नौसेना नौकायन टीम ने मुंबई के गिरगांव चौपाटी में 12 से 20 जनवरी, 2024 तक आयोजित वाई.ए.आई. राष्ट्रीय रैंकिंग कार्यक्रम सैलइंडिया 2024 में आठ पदक प्राप्त किए। इस कार्यक्रम में देश भर के प्रतिष्ठित नौकायन क्लबों के 138 प्रतिभागियों ने भाग लिया।  470 (मिश्रित) में उमा चौहान, पी.ओ. यू/टी और सुधांशु शेखर, पी.ओ.ई.एल. (आर.) ने स्वर्ण पदक और श्रद्धा वर्मा, पी.ओ. यू/टी और आर.के. शर्मा, सी.पी.ओ. (यू.एस.) ने रजत पदक जीता। लेफ्टिनेंट कमांडर अमन व्यास और सुश्री आस्था सेनापति ने रजत पदक और बृजराज वर्मा, एम.सी.पी.ओ. II (जी.डब्ल्यू.) और सुश्री विशाखा पवार ने एन.ए.सी.आर.ए. 17 (मिश्रित) में कांस्य पदक जीता। आई.एल.सी.ए. 6 (महिला) में रितिका डांगी, सी.पी.ओ. यू/टी ने स्वर्ण पदक और हर्षिता तोमर, सी.पी.ओ. यू/टी ने रजत पदक जीता। अविनाश यादव, एल.एस. (आर.पी.) ने आई.एल.सी.ए. 7 (पुरुष) में कांस्य जीता। खेल कोटा योजना के तहत नौसेना की नौकायन टीम में शामिल पहली चार महिला नाविकों ने 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते। उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए चीयर्स!