भारतीय नौसेना और भारतीय सेना का द्विवार्षिक संयुक्त अभ्यास जलप्रहार, 22 जनवरी 2024 को विशाखापत्तनम में शुरू हुआ। बंदरगाह चरण 22 जनवरी 2024 से 26 जनवरी 2024 तक विशाखपत्तनम में आयोजित किया गया, जबकि समुद्री चरण 27 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक काकीनाडा के पास संचालित किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य सशस्त्र बलों के बीच सामंजस्य को मजबूत करना और जटिल एम्फीबियस ऑपरेशंस करने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं की पुष्टि करना है।