Skip to main content

Home Quick Menu

विशाखापट्टनम में अंतर्राष्ट्रीय शहर परेड - मिलन 2024

आरके बीच रोड पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शहर परेड, मिलन 2024 का सबसे प्रतीक्षित इवेंट था। श्री अजय भट, माननीय आरआरएम, इस इवेंट के मुख्य अतिथि परेड में भारतीय और विदेशी नौसेनाओं के स्मार्ट मार्चिंग दलों, वायु शक्ति प्रदर्शन, एसएआर प्रदर्शन, कॉम्बैट फ्री फॉल, और भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के विमानों द्वारा फ्लाई-पास्ट शामिल थे। इस इवेंट में सी कैडेट कोर द्वारा प्रदर्शित मोहक सांस्कृतिक प्रदर्शन और शानदार हॉर्न पाइप डांस शो भी देखने को मिला, जिसने शाम को जीवंतता प्रदान की। अंतर्राष्ट्रीय शहर परेड ने भारतीय नौसेना, राज्य और शहर प्रशासन और विदेशी देशों के मित्रों के बीच सांस्कृतिक उल्लास और मैत्री को प्रदर्शित किया। इस इवेंट का समापन भारतीय नौसैनिक जहाजों की रोशनी के साथ हुआ, जिसके बाद लेजर शो और आतिशबाजी हुई। इस इवेंट को राज्य सरकार के मंत्रियों, वरिष्ठ नौसेना गणमान्य व्यक्तियों, मित्र विदेशी देशों से प्रतिनिधियों और हजारों विजाग नागरिकों ने देखा।