मुख्यालय पश्चिमी नौसेना कमान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के भाग के रूप में, डॉ. प्रजाक्ता पोल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नेवल डॉकयार्ड, मुंबई ने मुख्यालय पश्चिमी नौसेना कमान और डॉकयार्ड की सभी महिला असैनिक कर्मियों के लिए 'सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता' पर एक व्याख्यान दिया।