Skip to main content

Home Quick Menu

नेवी चिल्ड्रेन स्कूल एनसीएस, मुंबई की कक्षा XII की छात्रा, सुश्री काम्या कार्तिकेयन, 03 अप्रैल 2024 को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ाई के लिए एक अभियान पर निकलीं।

नेवी चिल्ड्रेन स्कूल एनसीएस, मुंबई की कक्षा XII की छात्रा, सुश्री काम्या कार्तिकेयन, 03 अप्रैल 2024 को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ाई के लिए एक अभियान पर निकलीं। दो महीने लंबे इस अभियान में उनके साथ उनके पिता कमांडर एस कार्तिकेयन भी होंगे।

एक कुशल पर्वतारोही, 16 वर्षीय काम्या पहले ही पांच महाद्वीपों में सबसे ऊँची चोटियों पर चढ़ाई कर चुकी हैं। भारतीय नौसेना और पश्चिमी नौसेना कमान (डब्ल्यूएनसी) इस साहसी पिता-पुत्री की जोड़ी को उनके प्रयास में सर्वश्रेष्ठ की शुभकामनाएं देती है।